दिनांक 2 अगस्त 2021 को ऑल इंडिया ई.पी.फ एम्प्लॉईस’ संघ की मीटिंग माननीय श्रम मंत्री श्री भूपेंद्र यादव एवं केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त श्री सुनील बर्थवाल के साथ एक ही दिन अलग अलग समय मे हुयी। माननीए श्रम मंत्री एवं केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त के साथ चली करीब एक-एक घंटे की मीटिंग के दौरान संगठन एवं संगठन के कर्मचारियो से संबन्धित विभिन्न समस्याओ एवं उनके मांगो पर विस्तार से चर्चा की गई । मीटिंग मे ऑल इंडिया ईपीफ एम्प्लॉईस संघ के अध्यक्ष श्री आसिफ शेख, महासचिव, श्री राकेश कुमार सिंह, , वर्किंग प्रेसिडेंट श्री सुबोध कुमार, ओरगेनाईजिंग सेक्रेटरी, श्री टीका राम, उपाध्यक्ष,श्री प्रशांत शुक्ला, ऑफिस सेक्रेटरी, श्री एस बी शुक्ला, एवं श्री करन सिंह ने भाग लिया। मीटिंग के दौरान केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने संघ के सभी मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने और उसे इम्प्लेमेंट करने का आश्वासन दिया । केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने सॉफ्टवेयर मे किए जा रहे सुधारो के संबंध मे विस्तार से बताया, उन्होने बताया की पहले जहां 1.5 करोड़ क्लैम प्रतिवर्ष प्राप्त होते थे वही अब यह संख्या तीन गुना यानि 4.5 करोड़ तक पहुँच गई है और आगे के वर्षो मे इसे और बढ्ने की संभावना है। केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने महामारी के समय कर्मचारियो द्वारा किए गए अभूतपूर्व दावो के निपटारे की सराहना की और उन्होने कहा की हमने भविष्य निधि संगठन के कर्मचारियो के हितो को देखते हुये डीआरएफ़ की राशि को तीन गुना से भी अधिक बढ़ा दिया। एक प्रश्न के जवाब मे उन्होने बताया की हमने कोविड ट्रीटमंट के लिए एक लाख की राशि तत्काल जारी करने, उनके आश्रितों को नौकरी देने और परितोषिक समेत तमाम लाभों के बारे मे बताया। वर्तमान जीआईएस पॉलिसी समाप्त होने से संबंधी एक प्रश्न पर उन्होने मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया की जीवन बीमा निगम से एक तत्काल मीटिंग करने और 10 लाख , 20 लाख, 30 लाख और 40 लाख रुपए की बीमा पालिसी के बारे मे बात कर उसे जल्द से जल्द फ़ाइनल किया जाए

Comments
Post a Comment